September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

कलेक्टर ने मतदान दलों को नियमानुसार मतदान कराने के दिए निर्देष

विज्ञापन बॉक्स 

▶️ दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं से 30 और 31 अक्टूबर को घर-घर जाकर लिए जाएंगे मत
▶️ कलेक्टर ने मतदान दलों को नियमानुसार मतदान कराने के दिए निर्देष

कोंडागांव, 28 अक्टूबर 2023/कोंडागांव जिले के दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं से डाक मत पत्र 30 और 31 अक्टूबर को घर-घर जाकर लिए जाएंगे। इसके लिए मतदान दलों का गठन किया गया है। शनिवार को मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी ने कहा कि जिन मतदाताओं ने घर पर मतदान की सुविधा के लिए आवेदन किया था, उनके घर में ही मतदान कराई जाएगी। उन्होंने मतदान दलों को मतदाताओं से संयमित, अनुशासित और गरिमापूर्ण व्यवहार का प्रदर्शन करते हुए निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान कराने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के उद्देश्य के अनुसार मतदान के दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखें और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

You may have missed