May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*केशकाल:कर्जमाफी की घोषणा से घबराए भाजपा,- युनुस पारेख* *जनता को लाभ देने वाली सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ* *फायदा न लेने की बात लिखकर जनता को दें भाजपाई*

विज्ञापन बॉक्स 

*केशकाल:कर्जमाफी की घोषणा से घबराए भाजपा,- युनुस पारेख*

*जनता को लाभ देने वाली सभी योजनाओं का मिलेगा लाभ*

*फायदा न लेने की बात लिखकर जनता को दें भाजपाई*

केशकाल – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई कर्जमाफी की घोषणा से भाजपा की घबराहट साफ दिख रही है। सच्चाई तो यह है कि प्रदेश में जनता के हित में बीते पांच साल में चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। अबकी बार 75 पार का नारा साकार होगा क्योंकि समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आंधी बह रही है। इसे देखते हुए भाजपा के प्रदेश व जिला स्तर के नेता घबरा गए हैं और उलूल- जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। यह कहना है मंडी उपाध्यक्ष युनुस पारेख ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में जनोपयोगी योजनाओं के द्वारा गांव व शहर के रहवासियों को लाभ देकर गरीबी के कुचक्र से निकाला गया है। भाजपा समाज के इस महत्वपूर्ण तबके को यथास्थिति में रखने पर यकीन करने वाली पार्टी है जबकि कांग्रेस गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए काम करती है। श्री युनुस पारेख ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ने जो 75 पार का नारा दिया है, वह साकार होता देख भाजपा नेता सकते में आ गए हैं। भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चेहरा जनता के सामने न रखना इसका प्रमाण है। कांग्रेस की योजनाओं से घबराए भाजपाई इन योजनाओं में मीन मेक निकालकर खानापूर्ति कर रहे हैं। किसान कर्ज माफी, धान बोनस आदि से यदि उन्हें परहेज है तो यह बात उन्हें जनता को लिखकर देनी चाहिए कि वे इन योजनाओं का लाभ नहीं उठाएंगे। पिछले चुनाव के समय कांग्रेस की घोषणाओं का लाभ किस भाजपा नेता ने कितना उठाया है, इसकी पूरी सूची उनके पास है। अगर भाजपा के नेता यह चाहते हैं कि किसने कितना कर्ज माफ करवाया तो उसे भी उजागर किया जा सकता है?