March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया केंद्रीय जेल*

विज्ञापन बॉक्स 

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया केंद्रीय जेल

कोंडागांव/उरंदाबेड़ा, 10 मार्च।

महिला के साथ बेइज्जती और गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उरंदाबेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 को पीड़िता अपने मां के गांव से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान मांदागांव निवासी कामेश्वर नाग (23 वर्ष), पिता अधिराम नाग, थाना बड़ेडोंगर जिला कोंडागांव ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम करने की नियत से छेड़छाड़ की।

बताया गया कि आरोपी ने शाम के समय पीड़िता के पास पहुंचकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसकी पीठ पर चढ़कर उसके शरीर के अंगों को छूते हुए छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी को धक्का देकर शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आते देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर पहले थाना फरसगांव में धारा 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना स्थल थाना उरंदाबेड़ा क्षेत्र में होने के कारण मामला उरंदाबेड़ा थाने को स्थानांतरित किया गया, जहां अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 74 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी कामेश्वर नाग को ग्राम गोडमा चौक से हिरासत में लेकर थाना उरंदाबेड़ा लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 10 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दी गई तथा मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय कोंडागांव में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को केंद्रीय जेल जगदलपुर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में इनका रहा प्रमुख योगदान:

थाना प्रभारी उरंदाबेड़ा निरीक्षक रोशन कौशिक, थाना प्रभारी बड़ेडोंगर उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक शिव ठाकुर, स.उ.नि. बुधमल समर्थ, आरक्षक नरेंद्र नेताम, आरक्षक हेमराज नेताम तथा डीएसएफ आरक्षक प्रीतम ठाकुर सहित पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।