September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*केशकाल में सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा*, *गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर*

विज्ञापन बॉक्स 

केशकाल में सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

केशकाल | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान केशकाल में चल रहे नवीन सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक केशकाल में रुककर सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते नजर आए।

इस दौरान कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मुख्यमंत्री को सड़क निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित गौरव पथ योजना के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया। निरीक्षण के समय केशकाल की एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक भी उपस्थित रहीं।

बताया गया कि 7 फरवरी को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होने हेतु छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री रायपुर से जगदलपुर के लिए बाय रोड रवाना हुए थे। इसी दौरान केशकाल में निर्माणाधीन सड़क कार्य को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण शासन की विकास योजनाओं के प्रति गंभीरता और जनहित में बेहतर बुनियादी ढांचे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

You may have missed