
कोंडागांव पुलिस
दिनांक 29 जनवरी 2026
स्थान कोंडागांव, छत्तीसगढ़
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कराया गया 02 दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता।
दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम छोटे उसरी में हुआ आयोजन।
आयोजन में साइबर जागरूकता, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी।
पुलिस अधीक्षक जिला कोंडागांव के तत्वधान में कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा0पु0से0) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)मर्दापाल श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में सायबर जागरूकता एवं नए कानूनों के संबंध लोगों को जागरूक करने के साथ खेल के माध्यम से आम ग्रामीणों एव पुलिस के बीच मधुर संबंध स्थापित करने एवं सहयोग की भावना उत्पन्न करने हेतु अतिसंवेदनशील क्षेत्र थाना मर्दापाल के ग्राम छोटे उसरी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 02 दिवसीय दिनांक 28-01-2026 से दिनांक 29-01-2026 तक बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त बॉलीबाल प्रतियोगिता में थाना मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम छोटे उसरी, मर्दापाल, हसलनार, राणापाल, नवागांव, हथकली, जोड़ेंगा, चांगेर, मुलनार, कांगा, बादालूर, कुरूषनार, पुसपाल एवं ओड़ेगा के ग्रामीण, नवयुवक प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो दिवस प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं आम ग्रामीणों को पुलिस विभाग की ओर से भोजन कराया गया।
कोंडागांव जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्राम छोटे उसरी एवं आसपास के क्षेत्रों की 16 टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 29-01-2026 को हुआ, जिसमें ग्राम पुसपाल एवं नवागांव के मध्य फाईनल का मुकाबला खेला गया। जिसमें प्रथम स्थान पर ग्राम पुसपाल एवं द्वितीय स्थान पर ग्राम नवागांव की टीम रही।विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान कोंडागांव साइबर सेल द्वारा विशेष सायबर जागरूकता प्रोग्राम चलाया गया एवं जिसमें ऑनलाइन ठगी,फिशिंग, सोशल मीडिया पर सतर्कता, पासवर्ड सुरक्षा, फेक न्यूज एवं अन्य डिजिटल खतरों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा नुक्ड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवर स्पीडिंग से बचाव, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों पर ग्रामीणों एवं युवाओं को जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने अवसर पर कहा कि ऐसे बहुआयामी आयोजन पुलिस एवं जनता के बीच की दूरी को कम करते हैं तथा युवा पीढ़ी को अपराध मुक्त, नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज की दिशा में प्रेरित करते हैं। नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता फैलाना हमारी प्राथमिकता है। हम निरंतर ऐसे प्रयास जारी रखेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं सुरक्षा का स्तर ऊंचा हो सके।
कोंडागांव पुलिस प्रतिबद्ध है कि भविष्य में भी खेलकूद, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, नशा मुक्ति एवं महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलिस एवं जनता के मध्य संबंधों को और सुदृढ़ किया जाएगा।
दो दिवस प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं आम ग्रामीणों को पुलिस विभाग की ओर से भोजन कराया गया। जिसमें ग्रामीणो के साथ कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने बैठकर भोजन ग्रहण किया ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रभारी साइबर सेल कोंडागांव निरीक्षक श्री सौरभ उपाध्याय, यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) श्री मुकेश जोशी, थाना प्रभारी मर्दापाल निरीक्षक श्री राजकुमार सोरी, थाना प्रभारी पुंगारपाल निरीक्षक श्री भोगराम ध्रुव, थाना प्रभारी बयानार श्री राकेश राठौर एवं जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा, रामचन्द कश्यप, जनपद सदस्य श्रीमती रमशीला कोर्राम, पूर्व सरपंच मर्दापाल श्री लक्ष्मीनारायण बेलसरिया, सरपंच छोटे उसरी श्री विश्नाथ कोर्राम, सरपंच मर्दापाल श्रीमती जयंती कश्यप, सरपंच नहकानार श्री शिवनाथ शोरी, सरपंच राणापाल श्री उमेश कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि हडे़ली श्री बलीराम सोढ़ी, सरपंच प्रतिनिधि लखापुरी श्री साहुराम कोर्राम, सरपंच नवागांव श्री अंधारू कोर्राम, सरपंच हथकली श्री उमेश राम मण्डावी, सरपंच जोडे़ंगा श्री उमेश कोर्राम, सरपंच चांगेर श्रीमती बलदई कोर्राम, सरपंच मुलनार श्रीमती श्यामबती कोर्राम, सरपंच कांगा श्रीमती राजकुमारी कोर्राम, सरपंच बादालुर श्री सुकमन कोर्राम, सरपंच कुरूषनार श्रीमती द्रोपती कश्यप, सरपंच हसलनार श्रीमती सत्यबती कश्यप, ग्राम पटेल छोटे उसरी श्री बज्जूराम कोर्राम, ग्राम गांयता छोटे उसरी श्री समलू कोर्राम, ग्राम पुजारी श्री मिलकु कोर्राम, ग्राम पुजारी छोटे उसरी श्री जयराम कोर्राम, वार्डपंच छोटे उसरी श्री सनत राम कोर्राम, अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*