May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

फरसगांव बैंक में पैसे नहीं मिलने से किसान नाराज़, NH-30 पर लगाया जाम

विज्ञापन बॉक्स 

फरसगांव बैंक में पैसे नहीं मिलने से किसान नाराज़, NH-30 पर लगाया जाम

फरसगांव के जिला सहकारी बैंक में बुधवार को किसानों को अपने खाते से पैसे निकालने में दिक्कत हुई। बैंक में कैश खत्म होने की वजह से कई किसानों को पैसा नहीं मिला। इससे नाराज़ होकर किसानों ने दोपहर करीब 3:30 बजे अस्पताल चौक पर नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया।

जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस, SDOP अभिनव उपाध्यक्ष और तहसीलदार जयकुमार नाग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया, जिसके बाद किसान सड़क से हट गए।

करीब 20 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा। किसानों ने कहा कि बैंक में बार-बार पैसे की कमी से उन्हें परेशानी हो रही है और इसका जल्द समाधान होना चाहिए।फरसगांव बैंक में पैसे नहीं मिलने से किसान नाराज़, NH-30 पर लगाया जाम
फरसगांव के जिला सहकारी बैंक में बुधवार को किसानों को अपने खाते से पैसे निकालने में दिक्कत हुई। बैंक में कैश खत्म होने की वजह से कई किसानों को पैसा नहीं मिला। इससे नाराज़ होकर किसानों ने दोपहर करीब 3:30 बजे अस्पताल चौक पर नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया।
जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस, SDOP अभिनव उपाध्यक्ष और तहसीलदार जयकुमार नाग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया, जिसके बाद किसान सड़क से हट गए।
करीब 20 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा। किसानों ने कहा कि बैंक में बार-बार पैसे की कमी से उन्हें परेशानी हो रही है और इसका जल्द समाधान होना चाहिए।