September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*मानस गान सम्मेलन में सह परिवार शामिल हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम।*   *कहा-युवा पीढ़ी को भी अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ने का मिलता है अवसर।*

विज्ञापन बॉक्स 

*मानस गान सम्मेलन में सह परिवार शामिल हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम।*

 

*कहा-युवा पीढ़ी को भी अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ने का मिलता है अवसर।*

 

*विश्रामपुरी/पलना- बड़ेराजपुर विकासखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलना मे आयोजित छ.ग. राज्य स्तरीय त्रि दिवसीय मानस गान सम्मेलन मे पहुचे केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम का गुरुवार को आयोजन कर्ता ने आत्मीय स्वागत किया। मानस गान मंच से अपने सम्बोधन में संतराम नेताम ने संत तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यह ग्रंथ केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का सजीव मार्गदर्शक है पूर्व विधायक ने आगे कहा,कि “ऐसे आयोजनों से न सिर्फ हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवित रहती है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ने का अवसर मिलता है। मानस गान में भक्ति, साहित्य और संगीत का जो संगम होता है, वह आत्मा को शांति प्रदान करता है।”उन्होंने आयोजन समिति को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी व भविष्य में ऐसे आयोजनों को हर सम्भव सहयोग करने की बात कही।*

You may have missed