February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

धनोरा मंडल के ग्राम छुई पारा में *श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव*, *हजारों रामभक्त हुए शामिल*

विज्ञापन बॉक्स 

धनोरा मंडल के ग्राम छुई पारा में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, हजारों रामभक्त हुए शामिल

धनोरा/कोंडागांव।

धनोरा मंडल के अंतर्गत ग्राम छुई पारा में आज भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आसपास के ग्रामों से आए हजारों की संख्या में रामभक्तों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं विधिविधान के साथ संपन्न हुआ। पूरा ग्राम क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान रामभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सेवक राम नेताम उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पटाई, मंडल अध्यक्ष श्री संतोष सिन्हा, महामंत्री श्री राम यदु, मंडल कोसा अध्यक्ष श्री अजय मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।

साथ ही ग्राम पंचायत तोड़ासी से सरपंच श्रीमती फूलबाई मांडवी, जनपद सदस्य श्री प्रेमराज बघेल, अभय बरनवाल, राजेश पटेल, मेंहरू पटेल, तिलु राम पटेल, पदम पटेल, जादू राम पटेल, कृपा राम पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, त्याग और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं। श्रीराम मंदिर की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों, युवा समिति एवं रामभक्तों का विशेष योगदान रहा।