March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

केशकाल विकास खंड में एकलव्य विद्यालय प्रवेश हेतु प्रचार अभियान शुरू

विज्ञापन बॉक्स 

अकरम कच्ची

जिला कोंडागांव

केशकाल विकास खंड में एकलव्य विद्यालय प्रवेश हेतु प्रचार अभियान शुरू

केशकाल | शिक्षा समाचार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेड़मा (केशकाल), जिला कोंडागांव में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षकों की एक टीम द्वारा केशकाल विकास खंड के सभी स्कूलों में प्रवेश संबंधी प्रचार-प्रसार अभियान आज से शुरू किया गया।

इस प्रचार अभियान में शिक्षक नगेन्द्र जाखड़, आशीष कुमार, प्रियतम कुमार गौतम एवं वृजेश कुमार शामिल हैं। टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था तथा प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को आयोजित होगी। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही विद्यालय में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय की पढ़ाई कराई जाती है। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए IIT एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अतिरिक्त विशेष कक्षाएं भी संचालित की जाती हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो