May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*धनोरा में महाविद्यालय भवन की स्वीकृति हेतु विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को भेजा पत्र* 

विज्ञापन बॉक्स 

*धनोरा में महाविद्यालय भवन की स्वीकृति हेतु विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को भेजा पत्र*

 

केशकाल/धनोरा:

धनोरा में प्रस्तावित महाविद्यालय भवन की स्वीकृति को लेकर केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को पत्र लिखकर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

 

ज्ञात हो कि कांग्रेस शासनकाल में धनोरा महाविद्यालय की कक्षाएँ धनोरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन में अस्थायी रूप से संचालित की जा रही थीं। इस कारण विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लगातार स्थानाभाव और कक्षाओं की कमी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

इस समस्या के समाधान हेतु गत माह धनोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक श्री टेकाम को लिखित आवेदन देकर नए महाविद्यालय भवन के निर्माण की मांग की थी।

 

इसी क्रम में विधायक टेकाम ने हाल ही में धनोरा प्रवास के दौरान माँ दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात क्षेत्र की इस प्रमुख समस्या को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र भेजकर ध्यान आकृष्ट किया है।

 

विधायक ने बताया कि उन्होंने राज्य सरकार से नवीन महाविद्यालय भवन के लिए भूमि चयन और स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में जानकारी उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष और स्थानीय प्रतिनिधियों को भी दी है।