
रिपोर्टर इमरान पारेख
🏏 *खेल भावना जीवन में रखती है खास अहमियत – संतराम नेताम*
*ग्राम ढोंडरा में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन*

बड़ेराजपुर/ढोंडरा: कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढोंडरा में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन एक रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। समापन अवसर पर केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक श्री संतराम नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री नेताम द्वारा टॉस उछालकर फाइनल मैच के शुभारंभ से हुई। इसके पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
पूर्व विधायक नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि —
> “जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। हार-जीत खेल का हिस्सा है, और हार से कभी मायूस नहीं होना चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर और मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए।”
फाइनल मुकाबला हड़ीगांव (माकड़ी) और बड़ेराजपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हड़ीगांव की टीम विजेता बनी। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर श्री हिरासिंह नेताम (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत कोंडागांव), श्रीमती मनीषा मरकाम (सरपंच ढोंडरा), सुरेश मरकाम (सरपंच प्रतिनिधि), श्रीमती अंजली शोरी (जनपद सदस्य) सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक, पंच, पटेल व खेल प्रेमी ग्रामीण उपस्थित रहे।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*