
*रिपोर्टर इमरान पारेख*
*केशकाल से खबर — बच्चों की देखभाल में जुटा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 नाकापारा हररापड़ाव*
केशकाल।
आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 नाकापारा हररापड़ा में पोषण और बाल देखभाल से जुड़ी गतिविधियाँ निरंतर जारी हैं। केंद्र की कार्यकर्ता श्रीमति खेमलता नेताम ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि वर्तमान में केंद्र में 0 से 6 माह आयु वर्ग का 1 बच्चा, 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग के कुल 28 बच्चे, तथा 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 7 बच्चे पंजीकृत हैं।
इसके अलावा केंद्र में 5 गर्भवती महिलाएं और 13 किशोरी बालिकाएं भी दर्ज हैं, जिन्हें नियमित रूप से स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है।
श्रीमति नेताम ने बताया कि सभी लाभार्थियों को समय-समय पर पूरक पोषण आहार, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
📸 संलग्न फोटो — दर्ज बच्चों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति खेमलता नेताम







More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*