
*आदिवासी युवा छात्र संगठन कोंडागांव ने सौंपा कलेक्टर महोदया को ज्ञापन*
जिला कवर्धा की आदिवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा देने के लिए माननीय विजय शर्मा जी उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय, रायपुर (छ.ग.) के नाम से जिला कलेक्टर कोंडागांव को दिया गया ज्ञापन
हाल ही में जिला कवर्धा में एक मासूम आदिवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। अपराधियों ने न केवल मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि हमारे आदिवासी समाज की अस्मिता और बेटियों की सुरक्षा को खुली चुनौती दी है।
आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ और पूरा आदिवासी समाज न्याय और आरोपियों को फांसी की सजा का मांग करता है। उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष AYSU मुकेश पोयाम, प्रदेश उपाध्यक्ष फुलसागर मरकाम, संरक्षक मुन्ना नेताम, सचिव ओमप्रकाश पोयाम, रयतु कश्यप, अजय कश्यप, बरखा नाग, हरेंद्र नाग , दिनेश वट्टी।






More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*