November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*हज़ारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र, लेकिन सुविधा से वंचित – बड़ेडोगर स्थित माता दंतेश्वरी मंदिर में उतरने की सीढ़ियों की दरकार* 

विज्ञापन बॉक्स 

*हज़ारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र, लेकिन सुविधा से वंचित – माता दंतेश्वरी मंदिर में उतरने की सीढ़ियों की दरकार*

 

फ़रसगांव/बड़ेडोगर।

फ़रसगांव ब्लॉक के प्रसिद्ध माता दंतेश्वरी मंदिर में रोज़ाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। आस्था और भक्ति के इस केंद्र में हर वर्ग के लोग माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने आते हैं।

 

लेकिन, इतनी बड़ी संख्या में भक्तों की आवाजाही के बावजूद मंदिर परिसर में सुविधाओं की कमी साफ़ दिखाई देती है। वर्तमान में मंदिर में ऊपर जाने के लिए तो सीढ़ियाँ मौजूद हैं, मगर नीचे उतरने के लिए कोई उपयुक्त साधन या सीढ़ी नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से निवेदन किया है कि मंदिर परिसर में उतरने के लिए भी सीढ़ियाँ बनाई जाएँ, ताकि दर्शनार्थियों को सुरक्षित व सहज मार्ग उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों और भक्तों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और अगर इस पर ध्यान दिया जाए तो मंदिर आने-जाने वालों को बहुत राहत

मिलेगी।