
केशकाल की जर्जर सड़क ने ली बड़ी कीमत, बुजुर्ग महिला का हाथ कटा
केशकाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत व ग्राम कोहकामेटा निवासी बुजुर्ग महिला श्रीमती लछिंदीन बाई (तारीख 14.09.2025) अपनी बेटी के लिए खाना लेकर बाइक से केशकाल जा रही थीं। रास्ते में केशकाल के गड्ढों वाली सड़क पर उनका वाहन फिसल गया और वह गिर पड़ीं। तभी एक अज्ञात ट्रक उनके ऊपर से गुज़र गया, जिससे उनका एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल महिला को तुरंत केशकाल अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगदलपुर रेफ़र किया गया। डॉक्टरों ने उनकी जान बचा तो ली, लेकिन उनका एक हाथ काटना पड़ा।
केशकाल की इसी जर्जर सड़क को लेकर पूर्व विधायक श्री संतराम नेताम पहले ही आंदोलन कर चुके हैं। कई संगठनों ने एसडीएम सुश्री नायक, केशकाल को ज्ञापन सौंपा था। इस मामले की जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टर को भेजी थी।
घटना के बाद कलेक्टर कोण्डागांव श्रीमती नुपुर राशि पन्ना स्वयं केशकाल पहुँचीं और विभागीय अधिकारियों को सही दिशा-निर्देश दिए।








More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*