September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*हाई मास्क लाइट खराब, हरवेल वासियों को हो रही परेशानी* 

विज्ञापन बॉक्स 

*हाई मास्क लाइट खराब, हरवेल वासियों को हो रही परेशानी*

 

*फरसगांव/विश्रामपुरी* कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत हरवेल में हाई मास्क लाइट खराब होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। प्लाटपारा और स्कूलपारा क्षेत्र में पिछले पाँच महीनों से लाइट बंद पड़ी हुई है, जिससे लोगों को रात के समय आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि हरवेल अटल चौक के पास आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। करोड़ों की लागत से क्रेडा के माध्यम से ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों को रोशन करने के लिए हाई मास्क लाइट लगाई गई थी। शुरुआत में ये लाइटें ठीक से जलीं और गांव रोशन रहा, लेकिन कुछ ही समय बाद एक-एक कर लाइटें बंद होती चली गईं। कहीं एक-दो लाइट जल रही हैं, तो कहीं पूरी तरह अंधेरा छा गया है।

 

गांववासियों ने बताया कि शुरुआत में योजना से लाभ मिला था, लेकिन लंबे समय से मेंटनेंस नहीं होने के कारण अब चौक-चौराहों पर घोर अंधेरा है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है और मोहल्लों में असुरक्षा का माहौल है।

 

ग्राम पंचायत हरवेल के सरपंच महेश नेताम ने बताया कि –

“कई बार ऑनलाइन आवेदन और लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिया। मरम्मत और मेंटनेंस कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। न अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। ग्रामीणों को किसी भी तरह जल्द से जल्द रोशनी चाहिए।”

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर हाई मास्क लाइट की मरम्मत कर गांव को रोशन करने की मांग की है।

You may have missed