
इमरान पारेख कोण्डागांव
दिनांक: 08 अगस्त 2025
विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव – PM श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, केशकाल में रंगारंग कार्यक्रम
केशकाल – PM श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, केशकाल में विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण किया।
हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समुदायों की पहचान, संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण का संदेश देता है। इसी भावना के तहत विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें एलकेजी, यूकेजी एवं प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। माध्यमिक वर्ग की छात्राओं ने पारंपरिक गीत-संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया।
विद्यालय प्राचार्य श्री मनोज कुमार डड़सेना ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज हमारी जड़ों से जुड़ा है और उसके संरक्षण एवं संवर्धन में शिक्षा की अहम भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस सांस्कृतिक धरोहर को समझने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी सुश्री हिमांशी सोनवानी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता, गर्व और एकता की भावना को प्रबल करते हैं।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*