
इमरान पारेख कोण्डागांव
बालिका छात्रावास उरंदाबेड़ा में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उरंदाबेड़ा, दिनांक 17/07/2025
श्रीमान पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में बालिकाओं हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर थाना उरंदाबेड़ा की टीम ने बालिका छात्रावास उरंदाबेड़ा पहुंचकर छात्राओं को यातायात नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच की समझ, एवं स्व-अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि हॉस्टल या स्कूल में किसी भी प्रकार की परेशानी या असामाजिक गतिविधि की सूचना वे तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
शिक्षा और करियर के विषय में छात्राओं को नियमित रूप से पढ़ाई करने, हॉस्टल एवं स्कूल के नियमों का पालन करने, समय पर खेलकूद में भाग लेने, सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का अध्ययन करने, और भविष्य में UPSC, PSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हॉस्टल अधीक्षिका सुश्री निधि साहू, थाना प्रभारी श्री रोशन कौशिक, तथा प्रधान आरक्षक रामचंद मरकाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं को चॉकलेट एवं बिस्किट का वितरण कर उत्साहित किया गया।








More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*