August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*कोंडागांव पुलिस की बड़ी सफलता*

विज्ञापन बॉक्स 

इमरान पारेख कोण्डागांव जिला ब्यूरो

*कोंडागांव पुलिस की बड़ी सफलता*

 

फरसगांव थाना पुलिस ने 05 अंतर्राज्यीय सायबर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों को बिलासपुर और प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी फरसगांव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

*आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप*

 

आरोपियों के खिलाफ 11 राज्यों में 17 मामलों में एक करोड़ सत्तर लाख के सायबर फाड के मामले दर्ज हैं। थाना फरसगांव में भी 4 अलग-अलग अपराध में उक्त आरोपीगण फरार थे। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर थाना फरसगांव में अपराध दर्ज किया गया था।

 

*आरोपियों की गिरफ्तारी*

 

आरोपी भावेश तारम को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके परिणामस्वरूप म्यूल एकाउण्ट के लेयर 2 और लेयर 3 के शातिर आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। इसके बाद आरोपी प्रभाकर राय और उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया।

 

*आरोपियों के नाम*

 

– जे सुघाकर पटनायक पिता कोठेश्वर पटनायक उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 32 खुर्सीपर मिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग (छ०ग०)

– रविसाहु पिता छबिलाल साहु उम्र 26 वर्ष निवासी बैकुण्ड नगर कैम्प 02 मिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ०ग०)

– दुर्गेश कुमार सोनी पिता श्री राधेश्याम सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी गुरूघासीदास नगर वाई नम्बर 27 मिलाई थाना जामुन जिला दुर्ग (छ०ग०)

– चन्दन कुमार विश्वकर्मा पिता श्री रमा कांत विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी बैकुण्डनगर कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ०ग०)

– प्रभाकर राय पिता प्रकाशचन्द्र राय उम्र 23 साल साकिन वार्ड नम्बर 05 बोरगांव थाना फरसगांव

 

*जप्त संपत्ति*

 

आरोपियों से मोबाइल, एटीएम कार्ड और नगदी बरामद की गई है। इसके अलावा उनके 34 अन्य खातों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें 9 लाख 39 हजार 824 रुपये हैं जिनके होल्ड की कार्यवाही की जा रही है।

You may have missed