
*सेजेस बड़ेराजपुर में किया गया 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित*
![]()
![]()
जिले के ब्लॉक बड़ेराजपुर में नवीन संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बड़ेराजपुर में कक्षा 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 30 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष से कक्षा पांचवी और आठवीं की केंद्रीय कृत परीक्षाएं प्रारंभ की गई है। जिसके परीक्षा परिणामों की घोषणा 30 अप्रैल बुधवार को कर दी गई है। प्राचार्य सी.एल.मरकाम ने बताया कि स्कूल में इस वर्ष कक्षा पांचवी में कुल दर्ज बच्चों की संख्या 34 तथा कक्षा 8 वीं में 19 रही। इनमें से सभी विद्यार्थी परीक्षा में बैठे तथा सभी बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए।कक्षा 5वीं में खिलेंद्र तथा बबली प्रथम स्थान ,मेधावती द्वितीय स्थान तथा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा 8 वीं में स्नेहा नेवरा प्रथम स्थान,सुमिरन नेताम द्वितीय साथ व पावनी पांडे तृतीय स्थान पर रही।
*प्राचार्य सी.एल.मरकाम तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने दी सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश पाण्डे,दयालु सेठिया पालक गण तथा विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।









More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*