June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

त्रिलोक पालीवाल बने मंडली के मंडल अध्यक्ष  एवं योगेश गहलोत बालोतरा शहर मंडल अध्यक्ष  

विज्ञापन बॉक्स 

त्रिलोक पालीवाल बने मंडली के मंडल अध्यक्ष

योगेश गहलोत बालोतरा शहर मंडल अध्यक्ष

 

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

 

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा संगठन पर्व चुनाव को लेकर बालोतरा शहर व मंडली मंडल पर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए गए है।

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने बताया कि संगठन पर्व चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से व पचपदरा विधायक अरुण चौधरी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष भरत मोदी द्वारा बालोतरा शहर मंडल पर योगेश गहलोत व मंडली मंडल पर तिलोक पालीवाल को सर्व सहमति से मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया।

जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर ये साबित किया है कि यंहा छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी कभी भी बड़ा दायित्व मिल सकता है बस जरूरत है तो संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करने की इसी बात को ध्यान में रखकर एक साधारण कार्यकर्ता योगेश गहलोत को बालोतरा शहर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है व मंडली मंडल पर तिलोक पालीवाल को मनोनीत किया गया है। हमें पूर्ण विश्वाश है कि दोनों ही मंडल अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का कर्तव्यता से निर्वहन करेंगे।

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने दोनों मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में एक कार्यकर्ता की तरह निस्वार्थ काम करने से अवश्य ही प्रतिफल मिलता है भाजपा में बिना किसी भेदभाव के एक कार्यकर्ता को दायित्व मिलता है। निश्चित रूप से ये मंडल अध्यक्ष संगठन की रीती नीति की पालना करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

योगेश गहलोत व तिलोक पालीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,जिलाध्यक्ष भरत मोदी,राज्य मंत्री के के विश्नोई,पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,पचपदरा विधायक अरुण चौधरी सहित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की रीती व नीति का अनुसरण करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देकर कार्य करेंगे व संगठन को सूद्रढ बनाने को लेकर बूथ स्तर व धरातल पर प्रत्येक कार्य को किया जाएगा।

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त दोनों मंडल अध्यक्ष दुपट्टा व माला पहनाकर मुंह मीठा कर बधाई दी।

 

🙏🏽✍🏻 *योगेश पुरी गोस्वामी*