August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

बालोतरा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के साथ मनाया राजे का जन्मदिन

विज्ञापन बॉक्स 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के साथ मनाया राजे का जन्मदिन

योगेश पुरी गोस्वामी/ संवाददाता

बालोतरा .भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल ने बताया कि वसुंधरा राजे का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया व कई सेवा कार्य भी किए गए व जिलाध्यक्ष भरत मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम आयोजित किए।
भरत मोदी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में सेवा का संस्कार होता है व सेवा ही संकल्प है के ध्येय से कार्यकर्ता जन सेवा करते है आज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर भी भाजपा द्वारा जरूरत मंद लोगो को राशन सामग्री के किट,तिरपाल वितरित किए गए । साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा मूक बधिर बच्चों को भोजन करवाया गया व गौ शाला में चारा व गुड़ खिलाकर गौ माता से राजे के सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने वसुंधरा राजे को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी व कहा कि वसुंधरा राजे राजस्थान की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रही है उन्होंने पचपदरा विधानसभा के लिए कई सौगाते दी है उनका इस क्षेत्र के लोगो से विशेष लगाव रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, भवानी सिंह टापरा, जिला मंत्री शंकर भाटी, शांतिलाल सुथार,अशोक व्यास,महेश परमार, योगेश गहलोत, भलाराम चौधरी,बाबूलाल चौधरी,गौतम माली,रूपाराम प्रजापत,अनवर हाडा, केवल चंद मेघवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed