March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

बालोतरा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व ke दिल्ली में चुनावी ताकत झोंकी ।

विज्ञापन बॉक्स 

बालोतरा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चुनावी ताकत झोंकी ।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में चुनाव जीतने की तैयारी पूरी ।

योगेश पुरी गोस्वामी 

बालोतरा .भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली जीतने की इस बार पूरी ताकत झाँक दी है ।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही है।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी महरौली जिला क्लस्टर प्रभारी हैं जो पिछले दो माह से लगातार दिल्ली में डटे हुए हैं ।

प्रत्येक विधान सभा में प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रभारी नियुक्त किये गये हैं जिसमें बालोतरा के कार्यकर्ताओं को प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है ।
पालम विधान सभा में भाजपा बालोतरा जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप शर्मा बलाऊ जाटी व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद राम मेघवाल पिछले एक माह से लगातार संगठनात्मक कार्य कर रहे हैं ।

  • शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पालम सहीत दिल्ली में अबकी बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है । भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है । पालम सहित क्लस्टर की सभी सीटें पुर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के नेतृत्व में जीतने जा रहे हैं ।
    साथ ही बाड़मेर जिले के कार्यकर्ता भी अन्य विधानसभाओं में पूर्व प्रधान कुंभाराम सेंवर, विष्णु चौधरी, जेताराम गोदारा, चिमाराम मूंढ , प्रेम ओड रामदेवरा प्रसार प्रचार में लगे हुए हैं ।
    दिल्ली विधान सभा में अपने सभी सीटों को जीतने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पूरी ताकत झोंकी है आशा है कि अच्छे परिणाम आएंगे और आने वाले समय में केंद्र एवं राज्य में पूर्व केन्द्रीय मंत्री का कद बढ़ेगा ।