August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

भाजपा ने बाबा साहब का सदैव सम्मान किया : मेघवाल

विज्ञापन बॉक्स 

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता.

बालोतरा.  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुरे प्रदेश में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम किया जा रहा है जिसको लेकर बालोतरा जिले में जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु की अध्यक्षता में डॉ भीमराव अम्बेडकर टाउन हॉल में कार्यक्रम संयोजक डूंगर देवासी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चोहटन विधायक आदुराम मेघवाल,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,पूर्व सभापति पारस भंडारी,सुमित्रा जैन,जिला महामंत्री मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष विशनाराम भील व जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने सम्बोधित किया।
दवे ने कहा कि उपस्थित वक्ताओं ने नव नियुक्त बालोतरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी,पादरू मंडल अध्यक्ष मिश्राराम देवासी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष पुखराज सोनी,सिवाना मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित,पचपदरा मंडल अध्यक्ष राकेश चौपड़ा,कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जाखड़, मोटवी माता मंडल अध्यक्ष सुरेश दाधीच, धोरिमन्ना मंडल अध्यक्ष अनिल सेठिया,समदड़ी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा का साफा व माला पहनाकर बधाई दी।
आदुराम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का भाजपा ने सदैव सम्मान किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के सम्मान में पंच तीर्थ स्थापित करके बाबा साहब के जीवन को पूरी दुनिया के सामने लाने का सफलतम प्रयास किया है व इसके साथ ही भाजपा ने ही बाबा साहब को भारत रत्न दिलवाने में योगदान किया है कॉंग्रेस ने बाबा साहब को दो चुनाव हरवाने में सहयोग करते हुए उनको सदैव अपमानित किया है।
सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम का उपयोग केवल सत्ता भोगने के लिए किया है उनकी नीतियों का अनुसरण नहीं किया कॉंग्रेस ने हमेशा जातिवादी राजनीति करके भाई को भाई से लड़ाया व सत्ता का भोग किया है लेकिन अब अनुसूचित जाति व जनजाति व दलित वर्ग ने कॉंग्रेस का असली चेहरा पहचान लिया है।
जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि भाजपा ने हमेशा प्रत्येक वर्ग का सम्मान किया है आज देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल है तो राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को स्थान दिया गया है भाजपा ने कभी भी गुमराह करने की राजनीती नहीं की है बाबा साहब की नीतियों व को आज जन जन तक पहुँचाने का काम केवल भाजपा सरकार में हुआ है।जिस सरकार ने धारा 356 का उल्लंघन 88 बार किया हो सत्ता लोलुपता में आपात काल लगाकर चुनी हुई सरकार के अधिकार समाप्त किए हो वो लोकतंत्र को बचाने की बात करें ये उनको शोभा नहीं देता।
कार्यक्रम जिला संयोजक डूंगर देवासी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान का सम्मान कीया है भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहब को सच्ची श्रदांजलि दी गई है।
इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रही।

You may have missed