November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

कृष्णा सेवा संस्थान  बालोतरा ने वितरित किए 400 कंबल

विज्ञापन बॉक्स 

 

कृष्णा सेवा संस्थान  बालोतरा ने वितरित किए 400 कंबल

योगेश पुरी  गोस्वामी 

बालोतरा.  कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा निरंतर सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जरूरत मंद लोगो को निशुल्क कंबल वितरित किए जा रहे है इसी क्रम में संस्थान द्वारा भामाशाहो के सहयोग से 400 कंबल जरूरत मंद व्यक्तियों को वितरित किए गए।
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र के साथ सदस्यों ने हाल ही में पुरे बालोतरा में बसे कच्चे आवासो व जरूरतमंद बस्तियों की जानकारी लेकर बालोतरा में बिपिएल कॉलोनी, सांसी बस्ती, नयापुरा,हाऊसिंग बोर्ड,नया बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, मूंगड़ा रोड़ सहित कई इलाकों में कार्यक्रम आयोजित कर निशुल्क कंबल वितरित किए है जिसमें सभी सदस्यों व भामाशाह जय जैन का सहयोग रहा है।
अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि भामाशाह जय जैन ने अपने जीवन के विशेष प्रसंग पर जरूरत मंद को कंबल वितरित करने का निर्णय लिया जिसका सभी सदस्यों ने आभार जताया है इसके साथ हमने बालोतरा के आसपास बसे प्रत्येक जरूरतमंद बस्ती के लोगो से सम्पर्क करके गर्म कपड़े, कंबल निशुल्क वितरित किए है अभी मावठ की सीजन है तो कच्चे आवास पर तिरपाल भी लगाए गए है।
संस्थान उपाध्यक्ष विमल मालवीय ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों को अनवरत करती रही है हम हमेशा जरूरतमंद की सेवा को तत्पर रहते है।
इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चोपड़ा, घनश्याम सिंह राजपुरोहित,आनंद दवे, राजेंद्र माली, नारायण वन, गणपत वैष्णव,भागीरथ पँवार,अशोक सिंह, हीरालाल प्रजापत, नरसिंह सोलंकी सहित सदस्य मौजूद रहे।

  • योगेश पुरी गोस्वामी की  रिपोर्ट