August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

विश्व मानवाधिकार दिवस के विशेष अवसर पर शासकीय हाई स्कूल जामगांव केशकाल में दी गई विधिक जानकारियां

विज्ञापन बॉक्स 

 

 

आकिब नथानी केशकाल/आज दिनांक 10/12/ 2024 को श्रीमान उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश ,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के आदेशानुसार, श्रीमति अंजली पांण्डेय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल , सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के निर्देशानुसार श्रीमति मनीषा तिवारी प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यालय तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस के विशेष अवसर पर शासकीय हाईस्कूल जामगांव केशकाल के छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि, प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को दुनिया भर में मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया था ।मानव अधिकार राष्ट्रीयता ,लिंग ,जातीय ,मूल,रंग,धर्म,भाषा,शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त करती है और समानता के साथ जीने का अधिकार देती हैं।
हमें मानव अधिकारों की रक्षा करने के लिए एकजुट होना चाहिए। हमें अपने समाज में मानव अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हमें उन लोगों की मदद करनी चाहिए जिन्हें मानव अधिकारों से वंचित किया गया है। अगर मानव अधिकार का हनन होता है तो इसकी शिकायत राष्ट्र मानव अधिकार , राज्य मानव अधिकार, महिला आयोग में की जा सकती है तथा शिकायत ऑनलाइन भी की जा सकती है।
इस अवसर पर अधिकार मित्र चमेली यादव थाना धनोरा के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।अधिकार मित्र की भूमिका की जानकारी दिया गया तथा नालसा सालसा की जानकारी देते हुए नालसा की एक योजना नालसा (नालसा ( नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 की जानकारी) योजना 2015 तथा अभिव्यक्ति एप, महिला हेल्प लाइन 1091, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 व बाल श्रम,
बाल विवाह की जानकारी दिया गया ।

अधिकार मित्र
रंजन कुमार बैध थाना ईरागांव के द्वारा नेशनल लोक अदालत, नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा नालसा हेल्प लाइन 15100, साइबर क्राइम के संबंध में तथा हेल्प
लाइन 1930 और यातायात नियमों, मानव तस्करी की जानकारी दिया गया।
छात्र – छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए ।

शिविर में अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध थाना ईरागांव, कु. चमेली यादव थाना धनोरा एवं,समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व थाना केशकाल की स्टॉफ उपस्थित रही‌।

You may have missed