
आकिब नथानी केशकाल /* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में 04 दिसंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेला के लिए तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने और विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 04 दिसंबर को सुरडोंगर केशकाल में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी नियोजकों द्वारा 4225 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के क्रियान्वयन, मनरेगा के लंबित कार्यों की भी जानकारी ली। जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता अभियान में महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को भी जोड़कर उनकी भागीदारी बढ़ाने की बात की। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के इलाज में सहायता के लिए विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी आगे आकर निक्षय मित्र के रूप में पंजीयन कराएं।
इस अवसर पर डीएफओ श्री एस गुरूनाथन व श्री आर.के. जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*