
आकिब नथानी केशकाल /* जिले में धान खरीदी कार्य में तेजी आ रही है, धान खरीदी केन्द्र सोनाबाल में धान बेचने पहुंचे किसान श्री सुधरू कोर्राम ने बताया कि खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन की सही जानकारी मिली रही है। श्री सुधरू कोर्राम जैसे कई किसानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन उपयोग सही वजन साथ किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिल रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के अन्नदाताओं के कल्याण और उनके उत्तरोत्तर प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार के मंशानुरूप धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा खरीदी कार्य के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।






More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –