
आकिब नथानी केशकाल /* दीपावली पर्व के अवसर पर कुम्हार एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीयों की बिक्री को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत नगरपालिका कोण्डागांव, नगर पंचायत फरसगांव और केशकाल क्षेत्र में दीये की बिक्री के लिए आने वाले ग्रामीणों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने दीयों की बिक्री हेतु आने वाले ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो, इस बात का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जनता को मिट्टी के दीयों के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित करने को कहा है, ताकि इस पारंपरिक उत्पाद को बढ़ावा दिया जा सके।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*