November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

आमाबेड़ा तहसील का लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन बॉक्स 

योगेश गोस्वामी संवाददाता। कांकेर. नक्सल प्रभावित ग्राम आमाबेड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमार कार्रवाई की है, जगदलपुर से आई टीम ने आमाबेड़ा के तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लिपिक दफ्तर के बाहर फूफ गांव मार्ग में पीड़ित को बुलाकर रिश्वत ले रहा था, तभी 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे कर्मचारी पुरूषोतम सिंह गौतम को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि सर्पदंश मुआवजा राशि भुगतान के एवज में आमाबेड़ा (कांकेर) तहसील का बाबूरिश्वत ले रहा था। जिसे एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी अमर सिंह हुपेण्डी, ग्राम अर्रा, तहसील आमाबेड़ा, जिला-कांकेर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम हुपेण्डी की सर्पदंश से मृत्यु पश्चात् शासन से मिलने वाली 4 लाख मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में आमाबेड़ा जिला-कांकरे तहसील कार्यालय का बाबू परमेश्वर गौतम ने 25,000 रु० रूपये रिश्वत की मांग की है। इसमें से से 4,000 रू0 पहले ही ले लिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।
शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज दिनांक 23.10.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी परमेश्वर गौतम को प्रार्थी से अगली किश्त के रूप में 10,000 रु० रिश्वत अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।