
*केशकाल घाट उन्नयन का कार्य शुरू*
*27 अक्टूबर तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध*

आकिब नथानी केशकाल/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सोमवार से केशकाल घाट के उन्नयन का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें प्रारंभिक स्तर पर डस्ट सफाई, डब्ल्यूएमएम पेंच एवं बी.टी. पेंच मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 21 अक्टूबर से आगामी दिनांक 27 अक्टूबर तक के लिए केशकाल घाट में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। छोटी चार पहिया एवं यात्री बसें केशकाल घाट से होते हुए जाएंगी। वहीं मरम्मत अवधि में भारी मालवाहक वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग निर्धारित किया गया है तथा इसके प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया एवं बैनर पोस्टर का उपयोग भी किया गया है। जिसके तहत प्रशासन द्वारा नगर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रमुख स्थानों पर फ्लैक्स लगाकर उसमें डायवर्टेड सड़कों का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा केशकाल एसडीएम अंकित चौहान व एसडीओपी भूपत सिंह लगातार क्षेत्र का दौरा कर घाट मरम्मत एवं परिवर्तित मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। आवश्यकतानुसार पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
*जगदलपुर से आने वाले वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग-*
जगदलपुर से आने वाले वाहनों के लिए कोण्डागांव, केशकाल, विश्रामपुरी होते हुए मचली, दुधावा, कांकेर, चारामा, धमतरी और रायपुर की ओर जाएंगी।
साथ ही दल्लीराजहरा (बालोद) राजनांदगांव जाने वाले वाहनों के लिए कोण्डागांव, बेड़मा, धनोरा, आमाबेड़ा, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, दल्लीराजहरा और राजनांदगांव के लिए जाएंगी।
*रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग-*
रायपुर की ओर से आने वाले वाहन धमतरी से चारामा, कांकेर, दुधावा, मचली, विश्रामपुरी, केशकाल होते हुए कोण्डागांव से जगदलपुर जा सकेंगी।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*