
योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता बाङमेर. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नीमकाथाना मे महिला शिक्षिकाओ पे दिए विवादित बयान का विरोध पुरे राजस्थान मे हो रहा है . राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश अध्यक्ष बनाराम चौधरी ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री माननीय श्री मदन दिलावर जी के मीडिया में शिक्षकों और विशेषकर महिला शिक्षिकाओं के बारे में आ रहे बयान की कङे शब्दो मे निंदा की एंव कहा कि राज्य सरकार में शिक्षा जैसे विभाग के कैबिनेट स्तर के मंत्री द्वारा दिया गया बयान शोभनीय नहीं कहा जा सकता है सरकार के वरिष्ठ मंत्री और शिक्षा जैसे विभाग के मंत्री को अपने पद और विभाग की गरिमा को ध्यान रखते हुए अपने शब्दों के चयन में सावधानी रखनी चाहिए ।।
गलत को सजा मिले,किसी को एतराज नहीं परन्तु हल्की भाषा के इस्तेमाल पर सख्त एतराज है ।।
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील माननीय मुख्यमंत्री से मांग करता है कि वे भविष्य मे अपने मंत्रियों के व्यवहार को भी नियंत्रित रखे ताकि अनावश्यक रूप से शैक्षिक वातावरण में तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सके ।।मुख्यमंत्री स्वयं को पहल करके शिक्षकों की भावना को आहत करने वाले बयानों की निंदा करनी चाहिए जिस से शिक्षक समाज मे विश्वास कायम हो सके .






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*