
प्रतियोगिता: दोनों टीमों ने मैदान में दिखाया अपना दमखम
टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में बहीगांव टीम हुई विजयी, सोनपुर ने जीता उप विजेता का खिताब

केशकाल/विश्रामपुरी~ विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत सोनपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम मे दशहरा के शुभ अवसर पर 04 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक दस दिवसीय रि केट मैच का आयोजन किया गया था जिसका फाइनल मैच 14 अक्टूबर को सोनपुर और बहीगांव टीम के बीच खिताबी मुकाबला निर्धारित 8 ओवरों का खेला गया। मैच में सोनपुर टीम के कप्तान शिवराज भास्कर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाकर लक्ष्य दिया और लक्ष्य का पीछा करते
हुए बहीगांव टीम ने 79 रन बना कर बहीगांव टीम ने जीत दर्ज किया। कृष्णा पांडे मैनऑफ्द्र मैच दिया गया। विजेता टीम बहीगांव को प्रथम पुरस्कार 15000 नगद एवं उपविजेता सोनपुर को 10000 रुपए नगद पुरस्कार मुख्य अतिथियों के द्वारा दिया गया। इस दौरान रामचर सोरी, शार्दुल,संदीप नेताम, संदीप नेताम, कृष्ण, बिनु मांडवी, रूपसिंह मरकाम, विजय, अंकित नेताम, रसलाल, हरीश, गीतेश, शिवाराम, बल्ली, किशोर, कैलाश विनोद, ओमप्रकाश, बीरेंद्र प्रकाश, सोमधार, बिशनाथ, घमेंद्र, लवण प्रेम, कचलम, सत्रु, संजय पुरषोत्तम, राखी सहित अन्य मौजूद रहे।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*