
योगेश गोस्वामी संवाददाता कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बनसागर गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। इसकी चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई है जबकि, 12 लोग पीड़ित हैं। 10 मरीजों का इलाज अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, वहीं गांव में भी दो एक्टीव केस मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया है और डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों की जांच कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया
मिली जानकारी के अनुसार, 
एक मोहल्ले में बोर करवाया गया था। एक ग्रामीण ने इसके पास ही सैप्टिक टैंक बनवा लिया। अंदेशा लगाया जा रहा है कि, बोर की पाइप लाइन में लीकेज के कारण डायरिया फैला होगा। मामले में पीएचई विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पानी का सैंपल लिया रिपोर्ट आना शेष है
गांव में तैनात है स्वास्थ्य अमला
बीएमओ नरहरपुर भूपेंद्र ध्रुव ने बताया कि, टीम 1 अक्टूबर से गांव में शिविर लगाकर जांच में जुटी है। इसमें अभी तक विभिन्न घरों में जाकर जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि, अभी गांव के हालात सामान्य हैं। स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है। डायरिया के कारण गांव मे दहशत का माहौल है






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*