August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

बिंझे धनोरा निवासी माता के अन्नय भक्त सोमनाथ का कठोर तप

विज्ञापन बॉक्स 

योगेश गोस्वामी संवाददाता केशकाल. धनोरा तहसील मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम बिंझे मे माॅ नवदुर्गा पे अटूट विश्वास के सहारे नवरात्रि के 9 दिन अपने पेट पर ज्योति कलश धारण किये श्रद्धालु , सोमनाथ कोमर्रा उम्र 40 वर्ष की बातो को सुन कर पुरा शरीर माता जी की भक्तिभाव से रोमांचित हो जाता है । माता जी के भक्त सोमनाथ ने बताया की मै प्रतिवर्ष मंदिर मे नवरात्र मे कलश स्थापित कर विधिवत पूजन करता रहा हु किन्तु गत 6 माह से मै बहुत बिमार था एंव चलने फिरने मे असमर्थ हो गया था और लाठी के सहारे चलता था और नवरात्र पर्व प्रारंभ होने वाला था मैने मन मे विचार किया और परिवार वालो से चर्चा कर इस वर्ष पेट के उपर कलश स्थापित कर धारण किया हु एंव नवरात्र के प्रथम दिन से ही मुझे दर्द मे राहत महसूस होने लगा और आज तृतीय दिन तो मै खुद बिल्कुल स्वस्थ् महसुस कर रहा हु
सोमनाथ ने आगे बताया कि 6 महीना बिमारी के इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ा पर अब माता रानी के आगमन ने मेरी सारी पीङा हर ली और अब मेरे शरीर मे कही भी दर्द बिल्कुल भी नहीं है ,माता रानी की महिमा बहुत-बहुत अपरंपार है उक्त जानकारी हमे बहन दिनेश्वरी आचले ने भेजी है

You may have missed