August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

मानस दर्शन जीवन अर्पण पितृ देवो भव पूज्य चरण स्वामी सियाराम शरण जी गोलाघाट अयोध्या धाम के सानिध्य में निर्बाध रूप से सम्पन्न ।

विज्ञापन बॉक्स 

केशकाल:-प्रकृति के नैसर्गिक आभा के लुभावने दृश्य से सजा दण्डकारण्य का रमणीय स्थान, बस्तर की आराध्य मां दन्तेश्वरी के विशाल आंचल में बसा संस्कारधानी ग्राम बोरगांव डीहीपारा केशकाल जिला कोण्डागांव में आयोजित मानस दर्शन जीवन अर्पण के बेनर तले बोरगांव केशकाल सुरडोंगर व क्षेत्र के दानदाताओं/भामाशाहों के मार्गदर्शन व सहयोग से विगत दिनों मानस मंथन 4.0 पितृ देवो भव अलंकरण एवं सम्मान समारोह दिनांक 27 सितंबर से 29 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय संत प्रकाण्ड विद्वान, ब्रम्हर्षि पूज्य चरण स्वामी सियाराम शरण जी महाराज श्रीधाम अयोध्या गोलाघाट के मुखारविंद से प्रभु श्रीराम की अमृतमयी कथा श्रवण का लाभ व आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के सोलह जिलों की ख्यातिप्राप्त मानस मंडलियों की आध्यात्म से सराबोर सुरमई प्रस्तुतियां अनवरत दो दिनों तक होती रहीं। ज्ञान, भक्ति एवं वैराग्य के इस त्रिवेणी संगम में, मानस दर्शन जीवन अर्पण परिवार परिकल्पनाकर्ता श्री दीपक गुहा जी,पूरे संयोजक मंडल, आयोजक मां शीतला सेवा समिति डिहीपारा बोरगांव व नगरपंचायत केशकाल के अद्भुत संयोजन में राज्य स्तरीय अलौकिक एवं ऐतिहासिक आयोजन में हृदय स्पंदित भजनों एवं मार्मिक व्याख्यान का रसास्वादन डिहीपारा बोरगांव में विराजित मां शीतला की शीतल छांव में बैठकर हजारों श्रद्धालुओं ने अमृत लाभ लिया।

प्रथम दिवस दोपहर 3 बजे से हनुमान मंदिर केशकाल से भव्य कलशयात्रा श्रीराम सेवा समिति ओटेण्डा माकड़ी के कीर्तन मंडली के भक्तों के साथ रामनाम संकीर्तन करते माताएं सिर पर कलश लिए कतार में लगभग डेढ़ किलोमीटर चलकर ब्रम्हर्षि स्वामी सियाराम शरण जी के सानिध्य में कार्यक्रम स्थल पहुंची दीपयज्ञ के साथ समापन हुआ।
द्वितीय दिवस 10 मंडलियों की प्रस्तुति हुई, संत स्वामी सियाराम शरण जी के श्रीमुख से पितृ देवो भव पर पियूष वर्षण कर आदिवासी वनवासियों को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया। अतिथि क्रम में श्री देवचंद मातलाम जी माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत कोण्डागांव,श्री मोहन मंडावी जी पूर्व सांसद एवं संरक्षक तुलसी मानस प्रतिष्ठान छ.ग. ने अपने निराले अंदाज में मानस की चौपाइयों के साथ जनमानस को संबोधित किया।
तृतीय दिवस 6 मंडलियों की प्रस्तुति हुई दोपहर को स्वामी सियाराम शरण जी महाराज के प्रवचन के पूर्व मानस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न जिलों से मानस विभूतियों को अलंकरण से पूज्य महाराज श्री के करकमलों से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय विधायक नीलकंठ टेकाम जी रहे, उन्होंने मानस के बिना जीना अधूरा बताया एवं प्रतिदिन मानस का पठन करने लोगों को संदेश दिया। सम्मेलन में संस्थापक व परिकल्पना कर्ता दीपक गुहा मरौद, के साथ संरक्षक आकाश मेहता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, बृजलाल कश्यप, कन्हैयालाल तातेड,नीरज अग्निहोत्री, बलराम गौर, प्रवीण अग्निहोत्री, मनसूख भूरट, शिवदयाल नेताम, राजकिशोर राठी, कृष्णदत्त उपाध्याय,भूपेश चन्द्राकर एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों धर्म प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन करने संयोजक गुप्तेश्वर बघेल,केशव कश्यप,नंद सूर्यवंशी, जे.आर.नाग,मनोज कश्यप आदि के कुशल समन्वयन में मां शीतला सेवा समिति डिहीपारा बोरगांव के युवाओं, माताओं, बहनों, युवा संगठन, स्व-सहायता समूह का विशेष योगदान रहा।

You may have missed