
*पूर्व सैनिकों के ट्रेनी बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया स्वच्छता का संदेश*
*साइकिल और बाइक रैली को नगर पालिका उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
कोंडागांव, 28 सितम्बर 2024/ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अंतर्गत आज स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत ट्रेनी बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक साइकिल और बाइक रैली का भी आयोजन किया गया जिसे नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। “हर घर स्वच्छता, घर-घर स्वच्छता” के नारों के साथ लगभग 500 लोगों ने इस रैली में भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश डे, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर श्री सुब्रत साहा, सूरज यादव
सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी-कर्मचारी और अन्य भूतपूर्व सैनिकों के साथ आम नागरिक उपस्थित रहे।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*