November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

कलेक्टर ने साक्षरता जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन बॉक्स 

 

कोंडागांव -जिले में साक्षरता के प्रति वातावरण निर्माण हेतु साक्षरता सप्ताह के कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रथ का संचालन शुरू किया गया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर से इस जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी ब्लॉकों का भ्रमण करते हुए लोगों के बीच साक्षरता का महत्त्व को बतायेगा और एक साक्षर समाज के निर्माण के लिए अलख जगाएगा।

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने आस-पास के असाक्षर व्यक्तियों की पहचान करें और उनका पंजीयन कराएं। ताकि उन्हें उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में हर व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया है, चूंकि आज सभी के पास मोबाइल फोन है ऐसे में कोई भी व्यक्ति साइबर फ्रॉड या अन्य प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार न हो। साक्षरता से न केवल लोगों को पढ़ने-लिखने का ज्ञान मिलेगा, बल्कि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होंगे।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है, जो समाज को सशक्त और समृद्ध बनाता है। इसके बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा इस अभियान का उद्देश्य जिले के हर व्यक्ति को साक्षर बनाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति आसाक्षर न रहे और हर नागरिक अपने अधिकारों की जानकारी रखते हुए उनका उपयोग कर सके। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य चांडक, रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम, जिला मिशन समन्वयक श्री महेंद्र पांडे जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्री वेणुगोपाल राव, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री कुजूर सहित स्कूली बच्चे और जिले के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।