March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*विधायक सुश्री लता उसेंडी से मिले कोंडागांव पेंशनर्स के पादाधिकारी गण* *शुभकामनाएं अर्पित कर पेंशनर्स भवन आने हेतु किया आग्रह*

विज्ञापन बॉक्स 

विधायक सुश्री लता उसेंडी से मिले कोंडागांव पेंशनर्स के पादाधिकारी गण
शुभकामनाएं अर्पित कर पेंशनर्स भवन आने हेतु किया आग्रह
कोंडागांव- कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी से छ ग पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा कोंडागांव के अध्यक्ष प्रज्ञा पुत्र वैद्य कवि इंजीनियर एसपी विश्वकर्मा सृजेता एवं पेंशनर्स पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ उनके निवास गृह में पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दिया एवं नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।निवास गृह में लड्डू खिलाकर पेंशनरों का सहृदयता से स्वागत सम्मान किया इस दौरान पेंशनर पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सभी पेंशनरों की मिलने की जिज्ञासा व्यक्त करते हुए कोंडागांव पेंशनर भवन में पधारने का आग्रह कर अवगत कराया की प्रतिमाह के 11 एवं 27 तारीख को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ भवन में पेंशनरों की बैठक शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित होती है। सभी पेंशनर्स साथी भी आपसे मुलाकात करने इच्छुक हैं अतः उक्त तिथियों में से किसी भी तिथि को समय देने हेतु निवेदन किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर आने के पहले सूचना देने की बात कही इस सौहार्द्र भेट के दौरान,संरक्षक जीजी देवांगन, उपाध्यक्ष एस एस ठाकुर, सहसचिव पी पी गोंडाने, नासिर अली ,आरसी सेठिया, संग्राम सिंह यादव सहित अन्य पेंशनर गण मौजूद थे।