
*नव पदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पदभार ग्रहण किया*

*कोण्डागांव, 05 जनवरी 2024 जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शुक्रवार 5 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के अधिकारी श्री कुणाल दुदावत इससे पूर्व बिलासपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। कोण्डागांव जिले के निवर्तमान कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज केसरिया सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।





More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*