
*अग्निवीर भर्ती रैली हेतु जांजगीर रवाना हो रहे युवाओं को केन्द्रीय संयुक्त सचिव और कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं*

कोंडागांव, 17 दिसंबर 2023/ अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए जांजगीर रवाना हो रहे युवाओं से भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के संयुक्त सचिव श्री विनय कुमार तथा जिले के कलेक्टर ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश सेवा के प्रति आप सभी का उत्साह अप्रतिम है तथा यह सफलता में निश्चित तौर पर सहायक होगी। उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के अधिक से अधिक युवा सफल होकर जिले का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने अग्निवीर भर्ती हेतु भूूतपूर्व सैनिकों के माध्यम से युवाओं को दिए गए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश पाण्डे, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संयोजक श्री सुब्रत साहा, सचिव श्री उमेश कुमार साहू उपस्थित थे।





More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –