February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*साल भर बाद जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, केशकाल में भव्य स्वागत* *पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में फूल-मालाओं व आतिशबाज़ी के साथ हुआ अभिनंदन*

विज्ञापन बॉक्स 

*साल भर बाद जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, केशकाल में भव्य स्वागत*

*पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में फूल-मालाओं व आतिशबाज़ी के साथ हुआ अभिनंदन*

केशकाल | पूर्व आबकारी मंत्री एवं कोंटा विधायक श्री कवासी लखमा के एक वर्ष बाद जमानत पर रिहा होने पर शुक्रवार शाम ब्लॉक मुख्यालय केशकाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक श्री संतराम नेताम के नेतृत्व में केशकाल बस स्टैंड में आतिशबाज़ी की गई तथा फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर श्री लखमा ने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन करते हुए इसे सच्चाई और न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले देश की न्यायपालिका एवं सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देते हैं।

लखमा ने कहा, “मैं एक गरीब आदिवासी हूं और बस्तर की आवाज हूं। बस्तर के जल-जंगल-जमीन के मुद्दों को हमेशा उठाता रहा हूं। न्याय व्यवस्था पर मेरा भरोसा और मजबूत हुआ है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। मैं जब तक रहूंगा, बस्तर के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ता रहूंगा।”

पूर्व विधायक संतराम नेताम ने इस अवसर पर कहा कि “आदिवासियों की बुलंद आवाज, पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधायक श्री कवासी लखमा भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों के चक्रव्यूह को भेदकर बाहर आए हैं। भाजपा सरकार ने दुर्भावनापूर्ण और द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए बिना ठोस सबूत के उन्हें एक साल तक जेल में रखा, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी, जिसका हम स्वागत करते हैं।”

संतराम नेताम की जमकर सराहना करते हुए भावुक हुए लखमा

कवासी लखमा ने कहा कि जब वे जेल में थे, तब केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम कई बार उनसे मिलने जेल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।

उन्होंने कहा, “संतराम नेताम मेरे सुख-दुख के सच्चे साथी हैं। कठिन समय में साथ निभाने के लिए मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं।”

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।