March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*7 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, भाजपा जिला महामंत्री आकाश मेहता व व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकिशोर राठी के मुख्य आथित्य में हुआ समापन,*

विज्ञापन बॉक्स 

*7 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, भाजपा जिला महामंत्री आकाश मेहता व व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकिशोर राठी के मुख्य आथित्य में हुआ समापन,*

गांव गांव में खिलाड़ियों में उत्साह का माल क्रिकेट एक जुनून बन चुका है – आकाश मेहता

*खेल भावना से खेले सभी खिलाड़ी इसी में टीम की जीत होती है – राजकिशोर राठी*

 

केशकाल – सात दिवसीय पंचायत स्तर क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ केशकाल विकासखंड के ग्राम कोहकामेटा में आयोजित किया गया था जहां आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा जिला महामंत्री आकाश मेहता व कोंडागांव जिला व्यापारिक प्रकोष्ठ के संयोजक राज किशोर राठी वी एन अतिथियों के अध्यक्षता में समापन किया गया जहां अतिथियों को मांदरी नृत्य के धुन के साथ मैदान मे लाया गया जहा अतिथियों ने टास की प्रक्रिया पूरी कर मैच का शुभारंभ किया

7 दिवसीय चले इस मैच में बड़ेडोंगर व कोहकामेटा ने फाइनल मे अपना जगह बनाया , टॉस जीतकर पहले बड़ेडोंगर ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, 8 ओवर के मैच में जहां 87 रन का स्कोर बनाकर बड़ेडोंगर ने कोहकामेटा को जीत का लक्ष्य दिया, लक्ष्य को पीछा करते-करते 57 रन में ही कोहकामेटा की टीम सिमट गयी , इस बीच विजेता टीम को 21 000 की राशि व ट्रॉफी मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया वहीं उपविजेता टीम को 11000 हुआ ट्रॉफी दिया गया

इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राजकिशोर राठी ने बताया कि जीवन में खेल का बहुत बड़ा महत्व होता है खेल में खिलाड़ी खिलाड़ी भावना के साथ खेल कर अपनी टीम को विजय बनता है जिसको देखते हुए आज सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर खेल पर ध्यान दिया जीत हार तो चलते रहता है किंतु मेहनत से ही एक टीम विजय होता है

वही पूर्व सरपंच सत्येंद्र भेड़िया ने बताया कि विगत कई वर्षों से लगातार ग्राम कोहकामेटा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है वही ग्राम वासियों की ओर से सत्यम भेड़िया ने अतिथियों के बीच ग्राउंड में बाउंड्री वालों को लेकर अन्य सुविधा भी मूल्य करने हेतु बात रख इसको लेकर अतिथियों द्वारा स्थानीय विधायक से मुलाकात कर जल्द से जल्द उक्त मैदान पर मरम्मत कार्य व निर्माण कार्य करवाने की बात कही

इस बीच समस्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया जहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र महेश बघेल नवदीप सोनी, भूपेश चंद्राकर , भूपेश सिन्हा, सरपंच कोहकामेटा रामेश्वरी नाग, सतेंद्र भेड़िया,लक्ष्मी नारायण, , विजय नाग सहित अन्य लोग उपस्थित हुए