
▶️ केशकाल घाट में मरम्मत कार्य की अवधि 03 दिसम्बर तक बढ़ाई गई
▶️ मालवाहक वाहनों का 03 दिसम्बर तक वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन
कोण्डागांव, 29 नवम्बर 2023/ कार्यालय अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार केशकाल घाट में चलाये जा रहे पेंच मरम्मत कार्य को विगत 18 नवम्बर से प्रारम्भ किया गया था जिसे 30 नवम्बर तक पूर्ण किया जाना था, किंतु उक्त मरम्मत कार्य नियत अवधि तक अपूर्ण रहने के कारण इस कार्य की अवधि 01 से 03 दिसम्बर तक बढ़ाई गयी है। उक्त अवधि में मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्ववत् वैकल्पिक मार्ग से किया जावेगा।





More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*