February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*सेजेस बडेराजपुर में मनाया गया बाल दिवस*

विज्ञापन बॉक्स 

*सेजेस बडेराजपुर में मनाया गया बाल दिवस*

जिले में नवीन संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बडेराजपुर में हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम चाचा नेहरू की छायाचित्र पे माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्वलन के साथ कि गई।इसके पश्चात रेश्मा टिर्की, नीति टोप्पो , करिश्मा तथा खान मेम के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चे भी इस दिन चाचा नेहरू,सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे राष्ट्रपुरुषों की वेशभूषा में उपस्थित थे।बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू कहते थे। बच्चों से प्यार के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विद्यालयीन प्राचार्य सी.एल.मरकाम ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि बच्चे अपने देश का भविष्य होते हैं। किसी भी देश के विकास के लिए बच्चों का विकास बहुत जरूरी है। ऐसे में समाज और देश की जिम्मेदारी है कि बच्चों को रहने योग्य बेहतर माहौल और अच्छी शिक्षा दी जाए। इन्हीं भावी प्रतिभाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारत हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाता है। बाल दिवस बच्चों का राष्ट्रीय पर्व है। चाचा नेहरु जी का मानना था कि कोई राष्ट्र तब तक पूरी तरह विकसित नहीं हो सकता अगर उसके बच्चे अविकसित, वंचित और कमजोर हों। बाल दिवस पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को उपहार स्वरुप एक एक पेन पेंसिल कटर तथा मिठाई वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रचार्य श्री सी. एल.मरकाम,सी.एस. साहू,तिलक दास,गजेंद्र कुलदीप, पारस सिंग ठाकुर,नागेंद्र मरकाम,यशवंत चौहान,ओमप्रकाश निषाद, पवन पात्र,विनिता सेठिया,रेखा साहू,आलिया,नीति टोप्पो,करिश्मा ,प्रियंका,रेश्मा तथा समस्त स्टॉफ तथा बच्चे उपस्थित थे।