April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*केशकाल नगर पंचायत में जनादेश से विश्वासघात का आरोप, अमीन मेमन का भाजपा पर निशाना* 

विज्ञापन बॉक्स 

*केशकाल नगर पंचायत में जनादेश से विश्वासघात का आरोप, अमीन मेमन का भाजपा पर निशाना*

 

केशकाल, 06 अप्रैल 2026।

नगर पंचायत केशकाल में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन ने निर्दलीय अध्यक्ष बिहारी शोरी के भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनता के जनादेश का अपमान बताया है।

मेमन ने कहा कि केशकाल की जनता ने कांग्रेस और भाजपा जैसे बड़े दलों को दरकिनार करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बिहारी शोरी को अध्यक्ष चुना था। यह जनादेश स्वतंत्र नेतृत्व और स्थानीय कार्यशैली में विश्वास का प्रतीक था, लेकिन भाजपा में शामिल होना इस भरोसे के साथ सीधा विश्वासघात है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान ही भाजपा के साथ सांठगांठ के संकेत मिल गए थे, जब निर्दलीय खेमे के दो पार्षदों और अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। अब भाजपा में औपचारिक शामिल होना उसी प्रक्रिया का अगला कदम है।

मेमन ने अध्यक्ष के एक वर्ष के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सत्ता के मोह में लिया गया यह फैसला जनभावनाओं के विपरीत है। उन्होंने बस स्टैंड में आयोजित सभा का जिक्र करते हुए ‘शेर और बंदर’ की कहानी का उल्लेख किया और कहा कि वर्तमान घटनाक्रम उसी का उदाहरण प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने जनता से अपील की कि भविष्य में नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों का चयन करते समय सतर्कता और समझदारी बरतें, क्योंकि चुने गए प्रतिनिधि पांच वर्षों तक जनता की समस्याओं और विकास कार्यों से सीधे जुड़े रहते हैं।

युवाओं को संबोधित करते हुए मेमन ने कहा कि प्रलोभन में आकर लिए गए निर्णयों के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच्चा जनप्रतिनिधि अपने कार्यों से जनता का विश्वास जीतता है, न कि लालच के माध्यम से।

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित और विकास के मुद्दों पर हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी केशकाल की जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।