
*विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सेजेस बड़ेराजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*

रिपोर्टर इमरान पारेख
बड़ेराजपुर। सेजेस बड़ेराजपुर में आयोजित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा का निरीक्षण विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री कीर्ति साहू एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री गजेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, बैठक व्यवस्था तथा समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के निर्देशन में संपन्न हो रही है। केंद्र में कक्षा 5वीं के लिए श्री विजय कुमार यादव तथा कक्षा 8वीं के लिए श्री छेदीलाल नेताम को केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
23 मार्च को आयोजित कक्षा 5वीं के हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 32 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जिसमें एक भी विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं पाया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं शिक्षा विभाग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाई गईं, जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य के.एस. शोरी, परीक्षा केंद्र सहायक श्री चंद्रशेखर साहू एवं श्री तिलक दास सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।






More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*