February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाईस्कूल सालेभाट, विकासखंड केशकाल (जिला कोण्डागांव, )*

विज्ञापन बॉक्स 

  • * गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाईस्कूल सालेभाट, विकासखंड केशकाल (जिला कोण्डागांव, )*

गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत था, बल्कि स्थानीय समुदाय, छात्र छात्रोंओ और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण भी साबित हुआ।

समारोह की शुरुआत शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतराम मरकाम , हाईस्कूल प्रांगण एवं गांव में सरपंच /जनप्रतिनिधि द्वारा तिरंगे को फहराकर की गई, जिसने पूरे गांव में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी। मुख्य अतिथि **श्रीमती अंजू तुलेश नेताम**, सरपंच ग्राम पंचायत सालेभाट की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। प्राथमिक,माध्यमिक, हाईस्कूल के बच्चों ने  उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने दिल को छू लेने वाले देशभक्ति भाषण दिए प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किए,-जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र की एकता और विविधता को दर्शाया। बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों में गणतंत्र दिवस का उत्साह देखते ही बना। पूरा गांव इस राष्ट्रीय पर्व में एकजुट होकर शामिल हुआ।

इस अवसर पर हाईस्कूल सालेभाट के प्राचार्य श्री छबिलाल यादव ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किए –

बस्तर ओलंपिक और सांसद खेलकूद में भाग लेने वाले तथा विजयी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ऑफ द ईयर सम्मान।

बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को ज्ञानदीप सम्मान।

साथ ही ग्राम पंचायत सालेभाट को सामुदायिक सहभागिता , सहयोग के लिए  स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

यह पहल न केवल छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाएगी, बल्कि समुदाय को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग में उपलब्धि  फणीश्वर साहू व्याख्याता हाईस्कूल सालेभाट को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR)में जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्कूल की स्वच्छता, हरित पहल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है—एक ऐसा कदम जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेगा।

कार्यक्रम की सफल बनाने में इन शिक्षकों का विशेष योगदान रहा:

फणीश्वर साहू, विजय ध्रुव, उत्तरा तारम,भारती वर्मा, ढालेश्वरी साहू,परमात्मा समरथ

,माधुरी बंजारे,  कुशला मंडावी।

मंच संचालन  टिकेश्वर सोनबेर सर ने कुशलतापूर्वक किया, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रहा।

उपस्थित ग्रामीण  आसतला कावड़े, तुलेश नेताम  प्रेमलाल नेताम,  रामभरोष शोरी,  पवन मरकाम सहित अन्य ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह समारोह शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक एकता का सुंदर संगम था