March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर चिकन दुकान खोलना पड़ा भारी, नगर पंचायत ने ठोका रुपए 11500/- जुर्माना, पशु वध निषेध दिवस में शासन के नियमों की अवहेलना पड़ा भारी।

विज्ञापन बॉक्स 

विशिष्ट अवसरों की भांति गणतंत्र दिवस को राज्य शासन द्वारा शुष्क दिवस घोषित कर मदिरा दुकान व पशुवध की दुकान बंद रखने के निर्देश है उक्त निर्देशों के बावजूद नगर पंचायत फरसगांव के डोंगर रोड की चिकन दुकान क्रमांक 2 व 3  तथा दुकान क्रमांक 4 के दुकान संचालक द्वारा चिकन काटकर बेचा जा रहा था, प्रारंभ में नगर पंचायत की राजस्व टीम द्वारा दुकान खुली पाए जाने पर बंद रखे जाने की सूचना दी गई, उसके बाद भी दुकान क्रमांक 2 के संचालक श्री मनोज मंडल व दुकान क्रमांक 4 के संचालक श्री देवरथ देवरी द्वारा चिकन काट कर बेचे जाने की शिकायत मिली, जिसके उपरांत नगर पंचायत फरसगांव सीएमओ श्री मयंक कुमार बसन्तवानी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा उक्त दोनों दुकानों पर कार्यवाही करते हुए प्रति दुकान 5000/- की जुर्माना वसूला गया, इसी प्रकार साप्ताहिक बाजार स्थल में मछली व चिकन काट कर विक्रय करने पर 2 दुकान संचालकों से 1500 /- जुर्माना वसूला गया, भविष्य में इसी प्रकार शासन के निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में नगर पंचायत फरसगांव के राजस्व प्रभारी ज्ञानेंद्र कुर्रे, देवराम दुग्गा, सुमित साना, चंदू पांडे, हरीश नेताम व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।