February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिँह द्वारा दिल्ली मे सम्मानित हुए शहीद हरचंद नाइक शासकीय महाविद्यालय, तोकापाल के एनसीसी कैडेट पवन बघेल *

विज्ञापन बॉक्स 

  • * रक्षा मंत्री राजनाथ सिँह द्वारा दिल्ली मे सम्मानित हुए शहीद हरचंद नाइक शासकीय महाविद्यालय, तोकापाल के एनसीसी कैडेट पवन बघेल *

 

 

तोकापाल. शहीद हरचंद नाइक शासकीय महाविद्यालय, तोकापाल के एनसीसी कैडेट जूनियर अंडर ऑफिसर पवन बघेल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और देश भक्ति के जज्बे के चलते दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम मे भारत सरकार के रझा मंत्री राजनाथ सिँह के हाथो सम्मानित हुए.

एनसीसी कैडेट जूनियर अंडर ऑफिसर पवन बघेल ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पा कर ग्राम तोकापाल जिला बस्तर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार जूनियर अंडर ऑफिसर पवन बघेल को कल गणतंत्र दिवस के पूर्व आयोजित एनसीसी समारोह में रक्षामंत्री द्वारा उच्च राष्ट्रीय पुरस्कार (Higher Award) प्रदान किया गया।, पवन पूरे भारत वर्ष के उन 16 एनसीसी कैडेटों में शामिल हैं जिन्हें सम्मानित गया है। जूनियर अंडर ऑफिसर कैडेट पवन बघेल वर्तमान में 10 छत्तीसगढ़ (इन्फैंट्री) जगदलपुर से संबद्ध हैं।

जवान पवन बघेल को प्राप्त उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और एनसीसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। जिसके लिए 10 छत्तीसगढ़ (इन्फैंट्री) जगदलपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया है

 

 

पवन बघेल की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शहीद हरचंद नाइक शासकीय महाविद्यालय, तोकापाल के प्राचार्य डॉ. टी. आर. रात्रे, एनसीसी केयर टेकर सुश्री मंजूश्री चेरपा, एन. एस. एस. डॉ. राजेश सेठिया एवं समस्त प्राध्यापकगण, कार्यालय स्टाफ, 10 सी.जी. () सी. ओ. आई जगदलपुर, एनसीसी अधिकारी सूबेदार कैटडेस तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी सम्माननिय जनो ने पवन बघेल की इस उपलब्धि को महाविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे बस्तर अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है। एवं सम्पूर्ण अवसर को गर्व का पल बताया है